STORYMIRROR

SAHITYA MITRA MANDAL

Others

4  

SAHITYA MITRA MANDAL

Others

वसंत ऋतु का आगमन

वसंत ऋतु का आगमन

1 min
354


खेतों में लहलहाती फसलें

सुंदर यौवन प्रकृति की

अल्हड़ और नटखट सी लगती

प्रकृति की हरियाली मनमोहक

मन अति उत्साहित हो जाता

आम की बौर नई फसलें

सुंदर बेर लदे पेड़ों पर

चिड़िया चहक रही पेड़ों पर

कोयल की अति सुंदर बोली

कानों में रस घोल रही

सुंदर रंग बिरंगे फूल

देता मन को खुशहाली

अति प्रिय लागे बसंत का मौसम

ना ठंडी ना गर्मी ज्यादा

ठंडी बयार करें मदहोश

सुबह का सूरज और हरियाली

कृष्ण प्रेम राधा अति प्यारी

बंसी बजाए कृष्ण मुरारी

हर्षित हो हो नाचे हैं मोर

है मनमोहक बसंत चहु ओर

धरती सुंदर अंबर सुंदर

है जन-जन खुशियां चहु ओर

वसंत ऋतु के आगमन पर

मन मधुर सुंदर अति लागे

स्वस्थ प्रकृति से स्वस्थ मन लागे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन