बसंत ऋतु का आगमन
बसंत ऋतु का आगमन
1 min
200
बसंत आज तू भी झूम के आया ,
बन के अलबेला निराला ,
देखो सबका मन बौराया ,
कोयल कूके डाली - डाली ,
खेतों में हरियाली आली ,
बगियन में फूल मुसकाए ,
पपीहा पीउ - पीउ तान सुनाए ,
चारों ओर बसंती रंग छाए ,
प्रकृति दुल्हन सी शरमाए ,
पीली सरसों बिखेरे खुशबू ,
भौंरा गुनगुन गाए हर सूँ,
तितली सा मन डोले देखो ,
इधर - उधर नजरें ढूंढें पी को ,
पिया से मिलन को तरसे अँखियाँ ,
याद आए उनकी मीठी बतिया,
मौसम सुहाना प्यार के गीत गाए ,
प्रेम - प्रीत के रंग बरसाए........