बिनोद कुमार सिंह

Others

3.9  

बिनोद कुमार सिंह

Others

सरहद

सरहद

1 min
104


एक दिन एक आवारा कुत्ता रोटी की तलाश में सरहद पार कर दूसरे मुल्क में चला गया। वहां कुछ कुतो ने उसे पकड़ लिया और कुतो के सरदार के पास ले गए।

"इसे क्यों लेकर आये हो?" कुत्ता देखकर सरदार बिगड़ा "ये तो अपनी बिरादरी का है"

"पर सरदार ये दुश्मन मुल्क से आया है "एक कुत्ता ने सरदार को समझाने की कोशिश की।

"ठीक है किन्तु सरहदें इसने नहीं बनाई। लकीरें इसने नहीं खींची। सरहदों को खतरा उन्हीं लोगों से है जिन्होंने इन सरहदों को बनाया है।" सरदार ने समझाया। "इसे ले जाकर वही छोड़ दो जहाँ से पकड़कर लाये थे।"

फिर किसी ने विरोध नहीं किया।



Rate this content
Log in

More hindi story from बिनोद कुमार सिंह