STORYMIRROR

Tarannum Niyaz

Children Stories Drama

2  

Tarannum Niyaz

Children Stories Drama

रोगी और चिकित्सक

रोगी और चिकित्सक

1 min
179

रोगी - ( औषधालय में प्रवेश करते हुए ) नमस्ते डॉक्टर साहब !

चिकित्सक - नमस्कार ! आइए ! कहिए, क्या हाल है। 

रोगी पहले से बहुत अच्छा हूं। बुखार उतर गया है, केवल खाँसी रह गई है।

चिकित्सक - बहुत अच्छे। खाँसी भी दूर हो जाएगी। मैं दवाई बदल देता हूँ।

रोगी - ठीक है, लेकिन इस बीमारी के कारण शरीर बहुत कमजोर हो गया है। चला भी नहीं जाता, बहुत जल्दी थक जाता हूँ। 

चिकित्सक- चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ दिन और आराम कीजिए। सब ठीक हो जाएगा। खाने पीने पर थोड़ा ध्यान दीजिए। खट्टी चीजों से परहेज रखिए, इनसे खांसी बढ़ जाती है। खिचड़ी, हरी सब्जियां और मूंग की दाल खा सकते हैं। 

रोगी - बहुत अच्छा ! और क्या क्या चीजें ठीक रहेंगी?

चिकित्सक - गर्मी का मौसम है, आपको दूध और पानी अधिक पीना चाहिए। 

रोगी - ठीक है डॉक्टर साहब ! मैं इन बातों का ध्यान रखूँगा।

चिकित्सक - अच्छा , नमस्कार।


Rate this content
Log in