STORYMIRROR

Niraj Kumar

Others

4  

Niraj Kumar

Others

खूबसूरत झांसा

खूबसूरत झांसा

2 mins
11

’ रॉयल क्लब ’ का हाल मेहमानो से भरा हवा था। हाल की दीवारों पर रंग-बिरंगी बतिया जगमगा रही थी। एक दूसरे का हाथ थामे दीपक और आत्तिवजब मंच पर आए तो उपस्थित लोगो ने तालिया बजाते हुए दोनो को शादी की पच्चीसवीं सालगिरह की बधाई दी। उन्ही में से एक ने पूछ लिया " भाई दीपक ...... तुम्हारी हैप्पी मैरिड लाइफ का राज क्या है ?


हंसते हुए दीपक बोला, “सुबसूरत झांसा.....!

" ये सुबसुरत झांसा क्या है....जरा हम भी तो सुने....!फिर हाल में शांति छा गैऔर दीपक कहने लगा " नौकरी लगते ही मेरे पापा मेरी शादी के लिए लड़की तलाश करने लगे। उसी समय मेरे रिश्ते के चाचा ने हमे आरती के बारे में बताया। वो हमे आरती की तस्वीर दिखाकर उसकी सुंदरता, शिक्षा और अच्छे स्वभाव के बारे में बताने लगे। आरती हम सभी को पसंद आ गई थी। कुछ महीनो पहले चाचा का मेरे पापा से अनबन हुआ था, इसलिए मम्मी को उनके कहे पर विस्वास नही हुआ लेकिन आरती से मिलकर मम्मी आश्वस्त हो गई और हमारा विवाह हो गया।


शादी के कुछ दिनों बाद मैने नोटिस किया की आरती बोलते-बोलते अचानक हकलाने लगती है। मेरे पूछने पर उसने बताया की बचपन में हुई एक दुर्घटना के कारण वह कभी-कभी हकलाने लगती है। अपने साथ हुए इस धोखे का गुस्सा मैने अपने सास-ससुर पर निकला। उन्होंने कहा की आपके चाचा ने हमे यही बताया था की आपलोग को आरती की समस्या मालूम है। दरअसल चाचा ने दोनो परिवारों से झूठ बोला था। उन्होंने सोचा की आरती की शादी कराकर उसके माता-पिता से रुपए ऐंठ लेंगे और गलत लड़की से मेरा विवाह कराकर वे मेरे पिता से अपने अपमान का बदला भी ले लेंगे। अब तो मैं चाचा के झांसे में आ चुका था। कुछ दिनों तक में आरती से नाराज रहा लेकिन उसके सरल व्यवहार ने हम सबका दिल जीत लिया था। कुछ समय के बाद हमने डॉक्टर से कैंसेट किया, इलाज के बाद आरती हकलाने की समस्या दूर हो गई। हमारे दो बेटे है आरती पहले उनकी मां थी, अब उनकी अच्छी मित्र है। दोस्तो....... उस दिन चाचा के झांसे में आने से ही तो मुझे इतनी अच्छी और प्यारी पत्नी मिली है, जो मुझे समझती है, मेरे माता-पिता का ख्याल रखती है, और मुझ पर अटूट विश्वास रखती है। इसलिए मैने आपको ’सुबसुरत झांसा’ कहा था। "मुस्कुराते हुए दीपक ने आरती की आंखों में देखा जिसमे दीपक के लिए अथाह पेयर था। सबसे फिर से तालिया बजाकर दोनो की बधाई और शुंकमनाए दी।


రచనకు రేటింగ్ ఇవ్వండి
లాగిన్