यह कैसा डेवलपमेंट हो रहा है?
यह कैसा डेवलपमेंट हो रहा है?
1 min
311
घर पर पार्लिमेंट हो रहा है,
हर दफ्तर रेस्टोरेंट हो रहा है,
यह कैसा डेवलपमेंट हो रहा है?
गरीब भूखे मर रहे हैं,
चमचों का एरेंजमेंट हो रहा है,
ईमानदार नौकरी से सस्पेंड हो रहा है,
बेईमान नौकरी पर परमानेंट हो रहा है,
यह कैसा डेवलपमेंट हो रहा है?
जज का यह कैसा जजमेंट हो रहा है,
देशभक्तों को पनिशमेंट हो रहा है,
शराब अफीम और गांजा का भारत में बिजनेस हो रहा है,
यह कैसा डेवलपमेंट हो रहा है?
तंबाकू बीड़ी व सिगरेट में इन्वेस्टमेंट हो रहा है,
इससे हमारे बॉडी को कैंसर परमानेंट हो रहा है,
यह कैसा डेवलपमेंट हो रहा है?
