STORYMIRROR

Ashutosh Pattanaik

Others

4  

Ashutosh Pattanaik

Others

यह दुनिया ही अपनी साथी है

यह दुनिया ही अपनी साथी है

1 min
603

हर जिंदगी में एक पहेली दिखती है

कहीं कभी फिसल ना जाए अनकही

बातें बस रह गई खयालों में

खुशियां सपनों में झूमने लगी


बढ़ गई थी शाम की कली

उससे वो धूप पसंद आ गया

रात पे चांद भी सबका प्यार हो गया


बिन्दास हो के जीने का डर नहीं था मुझे

रोकेगा कौन मुझे यह करने से कोई

अपने सफर में चलते चलते जाएंगे

कहीं हमसफर बन के रास्ते पर


कुछ खास बन के जी लेना मेरी आदत नहीं

लेकिन उससे आदत बनाने वाली तुम निकली

दुख सुख की पाठ पढ़ाने की कोशिश से

उस पल भी साथ देना क्यों समझा तुमने 


अरे यह गम भी तो एक मोड़ है रास्ते का

गम ना हो तो सुख कैसी बात का

बस सुख रह जायेगा तो सफर भी है उदासी

संभलते मिलते कट जाते हैं रास्तों के किस्से


हर बात पर क्यों हुई तेरी मंजूरी

रोक देते मुझे इस मंजर पर

आसान था मुझे ना कहने को

हर पल खुशी ही क्यों


मैं हर बात पे नहीं कहता इन कस्तियों से

दिल चुरा ले गए यह वादियां

जहां अपने साथी जैसे रह गए

हर पल यूं ही कट गए


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन