STORYMIRROR

Twinkle Tomar Singh

Others

2  

Twinkle Tomar Singh

Others

ये वचन दिया

ये वचन दिया

1 min
419

एक विदा-पुष्प 

तुम्हारे नाम का 


नदी में

प्रवाहित करने से पहले

तौल लिया था 

अपने भारी मन का भार


तुला में इस ओर

अब जितना भी 

रिक्त रहे मन


उस ओर नहीं रखूँगी

तुमसे आस का कोई बाट 

ये वचन दिया !



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन