STORYMIRROR

वैसी मोहब्बत

वैसी मोहब्बत

1 min
28.1K


जैसी यादों को होती है

भूले बिसरे कल से

समझौते को होती है

भरोसे के बल से

सागर मचल उठता है

जैसे पूनम के चाँद को देख

वैसी मोहब्बत !

 

बहती पवन के झोंके

बालों को जैसे चूम लेते हैं

हाथों में हाथ हों, तो आँखें मूँद

सारा जहान् घूम लेते हैं

बातें सारी हो जाएं

जैसे इशारों-इशारों में

वैसी मोहब्बत !

 

जैसी वक़्त को होती है

गुज़र जाने से

तस्वीरों को होती है

किसी अफ़साने से

गुस्ताखियाँ ख़ुद-ब-ख़ुद होकर

जैसे मनाये जाने के इंतज़ार में हों

वैसी मोहब्बत !

 

जैसी मेहँदी को होती है

पीले हाथों से

और रिश्तों को होती है

चन्द मुलाक़ातों से

संगीत सुनाई देते ही

जैसे गुनगुनाना रोक नहीं पाता मैं

वैसी मोहब्बत !


Rate this content
Log in