STORYMIRROR

Purushottam Das

Others

4  

Purushottam Das

Others

तरंगें

तरंगें

1 min
12

मस्तिष्क में उठती अनगिनत तरंगें 

अपरिमित ऊर्जा से भरी हुई 

कई बार मुश्किल होता है 

इन तरंगों को संभालना 

मस्तिष्क की कमजोर तंतुएं 

बिखरती है इस ऊर्जा के आगे 

और मुश्किल में डालती है हमें 

हमें और तुम्हें और सबको 

मस्तिष्क की तंतुएं कमजोर 

और असहाय क्यों पड़ जाती है 

 इस अपरिमित ऊर्जा के आगे 


तंतुएं जहाँ से निकलती है ऊर्जा 

असहाय क्यों दिखती है 

तरंगित ऊर्जाओं के सामने 

दरअसल हम प्यार करते हैं 

पुलकित करती ऊर्जाओं को 

और नकारते हैं तंतुओं को 

इतना की हो जाती वे बेबस 

हम रिठाते नहीं तंतुओं को 

खोए रहते हैं ऊर्जाओं के सम्मोहन में। 




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन