सपनों की उड़ान
सपनों की उड़ान
1 min
447
तू कुछ कर अलग तू कुछ बन अलग,
तभी तो नाम कमाएगा !!
सपनों का है यहाँ ऊँचा आसमान,
तू कुछ सोच अलग इस दुनिया से,
भरना है तुझको लंबी उड़ान,
तभी तू ऊँचा बन पाएगा ।।
माना राहों पे आएंगी मुश्किलें हज़ार,
तू संघर्ष कर तू आगे बढ़
तभी तो सपना साकार कर पाएगा ।
तू कुछ कर अलग तू कुछ बन अलग,
तभी तो नाम कमाएगा !!
पंख होंगे तेरे भी मजबूत,
जब तू सपनों में साहस भर पाएगा।
तू गिर, तू हज़ार बार गिर फिर से उठ खड़ा हो,
तभी तो सपनों में उड़ान भर पाएगा ।।
तू संघर्ष कर, तू आगे बढ़,
तू कुछ कर अलग तू कुछ बन अलग,
तभी तो नाम कमाएगा।।
जीवन में सफलता मिलेगी तुझे भी.
