समय
समय
1 min
13.7K
धीरे-धीरे समय कठिन होता जा रहा है
धीरे-धीरे समय और कठिन होता जाएगा
क्या धीरे-धीरे समय बहुत कठिन हो जाएगा
क्या वह दौर हमारे ही वक़्त में आएगा
जब समय सबसे कठिन हो जाएगा
उसके बाद कौन-सा समय जाएगा
क्या धीरे-धीरे समय सरल होता जाएगा
क्या सब कुछ अपने-आप हो जाएगा
यह दौर किसके हिस्से आएगा...
कैसे आएगा कब आएगा
कहो ज्योतिषियों कहो
यह दौर किसके वक़्त में आएगा
कहो सेठों, कहो सत्ताधीशोंं कहो...
एक दौर में कई दौर हैं
किसके हिस्से कौन-सा छोर आएगा
यह सवाल कौन सुलझाएगा...?
