STORYMIRROR

Pratibha Tripathi

Others

4  

Pratibha Tripathi

Others

शिवजी

शिवजी

1 min
396

जिनके नंदीराज सवारी

शिव की महिमा जग में भारी

विनती करते सब नर नारी

मेरे भोले हैं, भंडारी

बम बम नमो नमः

बम बम नमो नमः


गले में नागों की है माला

तन में ओढ़े हैं, मृगछाला 

रहते बन के औघटदानी

भोले बाबा हैं वरदानी

बम बम नमो नमः

बम बम नमो नमः


कर में डम डम डमरू बाजे

मस्तक में चन्द्रमा विराजे

जटा में गंगधार बहाये 

शिव देवों के देव कहाये

बम बम नमो नमः

बम बम नमो नमः


आने वाली हैं, शिवराती

जलेगी दीप संग में बाती

शिव का अर्चन सभी करेंगे

बाबा मनचाहा फल देंगे

बम बम नमो नमः

बम बम नमो नमः



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन