STORYMIRROR

Pratibha Tripathi

Others

3  

Pratibha Tripathi

Others

माता रानी

माता रानी

1 min
184


माता तेरे चरणों में हम शीश झुकाते हैं,

नवरात्र के नौ दिन हम ज्योत जलाते हैं।।


(१) मैं बालक हूँ माता मुझ पर कृपा करो अपनी,

झनकार करो माता सद्भाव उभर जाए 

सन्मार्ग ना छोड़ेंगे, शपथ उठाते हैं।।

माता तेरे चरणों में हम शीश झुकाते हैं, नवरात्र के नौ दिन हम जोत जलाते हैं।


(२) विश्वास करो माता हम पूत तुम्हारे हैं

  

 बलिदान क्षेत्र की माॅं हम दूत तुम्हारे हैं।

 कुछ त्याग नहीं अपना बस कर्ज चुकाते हैं।।

माता तेरे चरणों में हम शीश झुकाते हैं,

नवरात्र के नौ दिन हम ज्योत जलाते हैं।


(३) माता तेरे नौ रूपों की पूजा 

   ‌‌करते हैं हम,

बन काली‌ दुर्गा माॅं, संहार करो दुष्टों का ।

बन मेरी माता रानी तू , इस जीवन का कल्याण करो।।


माता तेरे चरणों में हम शीश झुकाते हैं,

नवरात्र के नौ दिन हम ज्योत जलाते हैं।।

       


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन