राखी
राखी
1 min
283
ममता का आंचल
बहन का है प्यार
मां के बाद बहन
देती सदैव आधार
मां का पालन पोषण
बहन संभालती है
क्या जरूरत है भैया
की पल पल संवारती है
लाड और प्यार से सब
संकट खुद पे लेती
कितना भी भाई गलत
करे कई बार माफ करती
बहन भाई का प्यार
जब दोनों की शादी होती
कम ना होगा प्यार शाम
तक भूखे राह देखती
अब आयेगा भैया मैं
नजरों से उतारूंगी
एक दूसरे के रक्षक सदा
के लिए अपनाएगी।
