पर्यावरण है हमारा आंचल
पर्यावरण है हमारा आंचल
1 min
248
पर्यावरण है हमारा आंचल,
सुरक्षा करता हमें प्रदान,
क्यों करता दूषित मानव।
उस आंचल में मिलती राहत
वायु जल मिट्टी है आवरण,
फिर क्यों बन रहा कचरा पात्र।
वायु देती प्राण दान,
जल बुझाता प्यास,
मिट्टी में उठता अन्न ,धान।
ना करो प्रकृति को छलनी,
चारों तरफ लगाओ वनस्पति,
प्रकृति है जगत जननी।
पर्यावरण का करो संरक्षण,
करो इस बात को अमल,
पर्यावरण संरक्षण का लो संकल्प।
180 डेसीबल से करो ध्वनि कम,
ध्वनि प्रदूषण को करो खत्म,
डस्टबिन को बनाओ कचरे का स्थल।
जिस पर्यावरण में लेते सांस,
सुरक्षा का प्रण लेती प्रियंका आज,
पर्यावरण संरक्षण का करो हर जगह प्रचार।
स्लोगन लिखो या करो मीडिया प्रचार,
जन-जन में करो आगाज,
पर्यावरण संरक्षण के बनो जिम्मेदार।
