प्रेम :-एक जिज्ञासा
प्रेम :-एक जिज्ञासा
जब जब प्रेम को समझना चाहा
उतना ही दर्द पाया
या यूं कहें
दर्द बिन प्रेम समझ न आया
कभी कभी मन विचलित होता है
कितना तड़प होगा जब सच्चा प्यार होता होगा
हीर रांझा.... शीरी फरहाद
राधा कृष्ण ....मीरा बाई
ऐसे कई नाम जुबां पर चढ़ जाते हैं
कहीं मिलन कहीं बिछोह
अंतर्मन विचलित हो जाता है
कैसे...!!
कैसे कोई इतना प्रेम कर सकता है?
क्या आज भी दुनिया में
प्रेम मौजूद है..!!
जिसमें जिस्म नहीं, निस्वार्थ भाव हो
जहां बस प्रेमी की एक झलक काफी हो
और जीवन सफल लगे..''''
क्या आज भी संसार में प्रेम से प्रेम है
जिसमें विरह और समाज के दिए जहर को
अमृत समझ ग्रहण करने की क्षमता हो
खोजती हूँ पल पल मैं
प्रेम को जगत के भीड़ में
शायद कहीं मिल जाए मुझे वो प्रेम
तो पुछ सकूं उससे
बताओ न कैसे..
कैसे जाने हम प्रेम की अभिव्यक्ति को
जिसमें पाने की उम्मीद न हो
हो तो बस प्रेम में समर्पित होने का भाव
बता दो न मुझे भी
प्रेम में डुबकी लगाने की कला
और मैं भी पा जाऊं
मेरा राम.......!!!
