STORYMIRROR

Bhavdeep Vaghela

Others

4  

Bhavdeep Vaghela

Others

फूल कपास के...

फूल कपास के...

1 min
18

 सबसे अच्छे होते है फूल कपास के  

 हरदम साथ रहते हैं फूल कपास के 


 गम्भीर तो ऐसे होते है जैसे से

 श्वेत रंगी सादगी में साधु हो कैलास के 


 कई लोग ऐसे जीते हैं जैसे कैदी हो कारावास के 

 लेकिन बंधन से मुक्ति दिलाते हैं फूल कपास के  


 दंभी बन के फिरते है लोग जिस लिबास में 

 अंत में वे वस्त्र होते हैं फूल कपास के


 मंदिर से लेकर शमशान तक होती है इसकी नामना 

 "बेदर्दी" को पसंद है इस लिए फूल कपास के।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन