STORYMIRROR

Shipra Khare

Others

2  

Shipra Khare

Others

मिसाल

मिसाल

1 min
169

कर गुजरने की हिम्मत किसी किसी में आती है,

हो जाए तो फिर वो एक मिसाल बन जाती है।

आगे बढ़कर जो कठिनाई को गले लगाता है,

खुद को डाल सँभाल भँवर में जो नाव चलाता है,

सच मानो वो इस जगत का खेवनहार बन जाता है।

नेतृत्व करना मित्रों आसान नहीं होता है,

लड़ना सिर्फ औरों से नहीं खुद से भी भिड़ना होता है,

इस द्वंद धर्म युद्ध का परिणाम स्वयं ही सहना होता है।

मिलती विजय अंत में अटल अछिन्न सत्य को ही

होता वंदन मंगल राजतिलक साहस का ही।

कर चलो दिखला दो राहे रुका नहीं करती है,

देख रुकावट वीरों की छाती झुक नहीं करती है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन