STORYMIRROR

Priya Bahrath

Others

3  

Priya Bahrath

Others

मेरे दिल में कोई ग़ालिब सा था

मेरे दिल में कोई ग़ालिब सा था

1 min
61

झुमके पहनना बाज़ार में मुनासिब ना था

मेरे दिल के अंदर कोई ग़ालिब सा था


वैसे दुपट्टे को लपेटने कि हिदायत दी थी मुझको,

मेरा पर्दा उनकी दिल-ऐ-बेहयाई से वाक़िफ़ ना था


झुमके पहनना बाज़ार में मुनासिब ना था

मेरे दिल के अंदर कोई ग़ालिब सा था


उसने नज़रें नीची रखने कि तालीम दी थी मुझको,

वो कोई और था मेरा आशिक ना था


झुमके पहनना बाज़ार में मुनासिब ना था

मेरे दिल के अंदर कोई ग़ालिब सा था


मैंने हार कर हया, दुपट्टा, झुमके बक्से में बंद कर डाले,

मेरा बक्सा बाज़ार के माफ़िक़ ना था


झुमके पहनना बाज़ार में मुनासिब ना था

मेरे दिल के अंदर कोई ग़ालिब सा था!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन