STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Others

3  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Others

मैं तुझे क्या लिखूं

मैं तुझे क्या लिखूं

1 min
197

मीरा का मोहन लिखूं 

या राधा का रंगरसिया 

मैया यशोदा का लल्ला 

या नंदबाबा का कन्हैया 

गोकुल का ग्वाला लिखूं 

या नंदगांव का नटवर नागर 

सखियों का श्याम सखा 

या सुख का सब गुण सागर 

योगियों का योगीश्वर लिखूं 

या लिखूं चक्र सुदर्शन धारी 

माखन चोर चितचोर लिखूं 

या नटखट नागर बनवारी 

भक्त वत्सल भगवान लिखूं 

या दीन जनों का दीनानाथ 

देवकी वासुदेव सुत लिखूं 

या लिखूं भामा रुकमणी नाथ 

अर्जुन का सारथी लिखूं 

या महाभारत का कर्ता धर्ता

दुष्टों का संहारक लिखूं 

या जन जन का पालन कर्ता 

तेरी लीला अपरम्पार प्रभु 

मैं किस विधि पाऊं तोय 

ढाई अक्षर प्रेम के 

पढ़े सो पंडित होय ।‌‌


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन