STORYMIRROR

Lavina Agrawal

Others

4  

Lavina Agrawal

Others

मां

मां

1 min
284

जब मां का बुलावा आया 

तो उसे जाना तो पड़ा 

उसका बस चलता तो 

वह कहती भगवान से 

थोड़ी देर में आती हूं 

मेरा बच्चा अभी घर आया नहीं।


जब मां........

उसका बस चलता तो 

वह कहती भगवान से 

आज नहीं, कल आती हूं 

मेरे बच्चे ने अभी खाना खाया नहीं।


जब मां ......

उसका बस चलता तो 

वह कहती भगवान से 

मैं कैसे आ सकती हूं?

मेरा बच्चा अभी चैन की नींद सोया नहीं 


जब मां ......

उसका बस चलता तो 

वह कहती भगवान से 

मैं आ तो रही हूं.....

मेरे बच्चे का रखेगा कौन ख्याल ?!!

जब मां का बुलावा आया 

तो उसे जाना तो पड़ा !!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Lavina Agrawal