STORYMIRROR

Shashi Tiwari

Others

4  

Shashi Tiwari

Others

माँ - तू ही जहाँ सारा

माँ - तू ही जहाँ सारा

1 min
1

तेरा सूरज तेरा चंदा तेरी आँखों का मैं तारा,

तुमसे है हर साँस मेरी तू ही जहाँ सारा

 

  तू ही प्रेरणा तू ही साथी तू ही मेरी मंजिल,

 तू ना हो जो साथ मेरे जीना बड़ा मुश्किल ,

रातों की लोरी तू मेरी ,ममता की तू धारा

 तुमसे है हर साँस मेरी तू ही जहाँ सारा

 आस तू विश्वास तू , तू ही मेरा आगाज

 मेरे पंखों को दिया है,तूने ही परवाज,

 तेरी दुआओं ने आकर थामा जब भी मैं हारा,

तुमसे है हर साँस मेरी, तू ही जहाँ सारा


माँ तुम्हारा ऋण बहुत है, कैसे चुकाएंगे 

 तेरे चरणों में सदा ही सर झुकाएंगे ,

तू मेरा संबल है मां और तू ही है  सहारा,

तुमसे है हर साँस मेरी तू ही जहाँ सारा।

तेरा सूरज तेरा चंदा तेरी आँखों का मैं तारा,

तुमसे है हर साँस मेरी तू ही जहाँ सारा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन