हिंदी दिवस
हिंदी दिवस
1 min
0
हिंदी है अभिमान हमारी,
हिंद देश की भाषा।
भारत की यश गाथा कहती,
यही है राजभाषा।
सूर कबीर की वाणी है यह,
तुलसी का अनुपम ज्ञान।
भक्ति रस में हमें डुबाते,
मीरा और रसखान।
दिनकर और प्रसाद बताते,
देशभक्ति की परिभाषा ।
हिंदी है अभिमान हमारी,
हिंद देश की भाषा ।
मुहावरों से बनती रोचक,
अलंकारों से सजती।
संस्कृत से उत्पन्न हुई ,
मानकों पर खरी उतरती।
जन-जन पर स्नेह लुटाती,
यह प्रेम संस्कृति की भाषा।
हिंदी है अभिमान हमारी,
हिंद देश की भाषा।
शशि तिवारी
