STORYMIRROR

Sumit Sandeep Bari

Others

3  

Sumit Sandeep Bari

Others

कवि और कविता

कवि और कविता

1 min
273

कवि और कविता का संबंध है ऐसा,

फूल और पेड़ का नाता है जैसा।


कवि के लिये कविता है एक हथियार,

मानो कविता है कवि का प्यार।


बोला जाता है जो न देखे रवि वह देखे कवि,

कवि का कहना है कविता ही है उसकी छवि।


कवि पहले शब्दों से बनाता है रिश्ता,

बाद में उनके भावों पर कविता है लिखता।


शब्दों का भंडार है कवि के लिये सावन,

कविता ही है कवि का असली जीवन।


कवि के लिये कविता ही है उसकी जीत,

और यही है एक कवि के जीवन की रीत।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन