कोरोना वायरस से बचाव..
कोरोना वायरस से बचाव..
1 min
254
सब ने मिलकर ठाना है
कोरोना को मिटाना है
भारत देश हे अपना
इसको कोरोना से बचाना है
सब मिलकर सतर्क रहे
तभी इससे बच पाएंगे
लापरवाही करेंगे जो भी
वो आगे पछतायेंगे
वक़्त है एकजुट होने का
तब ही इससे लड़ पाएंगे
छींकते और खांसते समय
मुँह को कपड़े से ढकना है
हाथों में न हो गन्दगी
बार बार हाथ धोना है
सर्दी बुखार खांसी हो अगर तो
डॉक्टर से जाकर मिलना है
भीड़ भाड़ वाली जगह से
अपने आप को दूर रखना है
बचाव ही इसका निवारण है
इस बात को ध्यान में रखना है
ऐसा अगर हम करते हैं तो
डरने की कोई बात नहीं है
अपना बचाव जो कर पाए तो
कोरोना से बच जाएंगे
खुद जो सुरक्षित हो जाए तो
सुरक्षित देश को रख पाएंगे
