STORYMIRROR

Amita Gupta

Others

4  

Amita Gupta

Others

कल हमारी शक्ल सुन्दर हो न हो

कल हमारी शक्ल सुन्दर हो न हो

1 min
291


कल हमारी शक्ल सुन्दर हो न हो।

इश्क़ तेरे दिल के अंदर हो न हो।


बंद कर लूँ आँख में उसकी छवि।

आज है जो कल वो दिलबर हो न हो।


इस जवानी के मज़े तुम खूब लो।

कौन जाने कल ये अवसर हो न हो।


चल पड़े झोली उठा कर राह पर।

फ़िर सफर में साथ रहबर हो न हो।


लो सजा सपने सुहाने ख्वाब में। 

खूबसूरत सा ये मंज़र हो न हो।


आज ही कर दो हमारा क़त्ल तुम।

फिर तुम्हारे पास खंजर हो न हो।


साथ मयखाना रहे तो बात है।

रास्ते में मय मयस्सर हो न हो।


खूब महफ़िल आज लें मिलके सजा।

साथ अपने ये सुख़नवर हो न हो।


जब नया हो कर्मचारी दाब दो।

कल पता क्या आपका डर हो न हो।


खींच लो तस्वीर अपनी साथ में।

राह में फ़िर ये समंदर हो न हो।


सोच कर वादे किया कर याद रख।

क्या पता पूरी क़सम हर हो न हो।


मंदिरों का हो गया है अब समय।

देर की दर्शन मनोहर हो न हो।


सुबह को 'अवि' झांकता है प्यार से।

शाम को बादल की चादर हो न हो।


Rate this content
Log in