STORYMIRROR

Kaushal Upreti

Others

3  

Kaushal Upreti

Others

कैनवास के रंग..

कैनवास के रंग..

1 min
27K


कैनवास के रंग..

कुछ रंग

कैनवास पर फैले हुऐ

इन्तेज़ार में हैं

अपने अस्तित्व के लिऐ

अस्तित्व ...

कि उजाला बनेंगे या अँधेरा

सुबह की मखमली हँसी

या शाम की सुरमई ख़ामोशी

सुन्दर स्वरुप गढ़ेंगे

या कोई वीभत्स रूप

कैनवास के वो रंग

अब भी निर्भर हैं

कलाकार की सोच पर ....

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन