STORYMIRROR

Tanmay Binjrajka

Others

4  

Tanmay Binjrajka

Others

ज़िंदा दिल

ज़िंदा दिल

1 min
26.1K


एक ज़िंदा दिल की कहानी लिखे जा रहा हूँ,

वक़्त को पीछे छोड़ने की चाह को जिए जा रहा हूँ,

ज़िंदगी में बहुत कुछ है हासिल करने को,

आंखों में सपने और जिगर में तूफान लिए जा रहा हूँ,

एक ज़िंदा दिल की कहानी लिखे जा रहा हूँ!

 

मौसम चाहे कितने भी बदले पर इरादे न बदलेंगे कभी,

साथ चाहे जिनका भी छूटे पर याद रहेंगे वो सभी,

मंज़िल चाहे मिले न मिले, पांव ज़मीन पर रहेंगे अपने,

चाहे ना दिखे कोई रास्ता आगे पर हिम्मत न हारेंगे सपने,

मां के प्यार को, पिता के सम्मान को लिए जा रहा हूँ,

एक ज़िंदा दिल की कहानी लिखे जा रहा हूँ!

एक ज़िंदा दिल की कहानी लिखे जा रहा हूँ!!

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन