STORYMIRROR

Mamta Rani

Others

4  

Mamta Rani

Others

जग जननी माँ

जग जननी माँ

1 min
798

जग जननी माँ अम्बे भवानी

तेरी कृपा हो माँ जग कल्याणी


महिमा अनोखी है अम्बे महारानी

जय हो तेरी माँ जगदम्बे भवानी


आया नवरात्र आयी नवरात्रि

जय माँ जगजननी शैलपुत्री


दुख दर्द माँ सबके दूर करती

सब भक्तों के दुखों को हरती


प्रकृति की तुम देवी हो माता

धरा प्रकृति को बचाओ माता


नवरात्र पे इस बार कैसी ये विपदा

हर ओर है वायरस का ही आपदा


वायरस से माँ अब तुम ही बचाओ

जन-जन की अब जान तुम बचाओ


कल्याणकर्ता इस जग की माता तुम हो

इस संकट की तारणकर्ता माता तुम हो 


इस धरा को फिर से खुशहाल बनाओ

चारों और छायी ये अन्धयारी हटाओ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन