STORYMIRROR

जानेवाले

जानेवाले

1 min
427


किसको पता हम आए कौन सी दुनिया से।

कौन जाने हम कहाँ जानेवाले।

जिएंगे, मरेंगे, फिर जिएंगे।

धरती से हम जाएंगे कहाँ?


क्यों जी रहे, किसलिए जी रहे।

क्या पता, और किस को पता।

आए हम दुनिया की महफ़िल में।

चले जाएंगे हम सब को छोड़ के।


हर एक मंज़िल है, हर एक दिल की।

हो सकती ये सपनो की मंज़िल

चाहे हो सकती ये दुनिया दिल एक मंज़िल।

जिएंगे फिर भी हम दीवाने बनके।


ये जीवन लड़ाई नहीं।

हर एक दिन ज़िन्दगी से लड़ाई।

क्या होगा जीवन सन्देश, इस जीवन संघर्ष में।

आएं हैं अकेले, लौट के जायेंगे हम अकेले।


दौलत कमाने के लिए हिम्मत चाहिए।

प्यार और मोहब्बत के लिए दिल चाहिए।

जीने के लिए किस्मत चाहिए।

मरने के लिए ऊपर वाले की दुआ चाहिए।


Rate this content
Log in