STORYMIRROR

होता है

होता है

1 min
14.1K


ख़ुश होने का तो एक सपना होता है

पर ग़म भी तो कोई अपना होता है

चलना तो पड़ता है हरदम कहीं

फिर बिछड़ने का भी डर होता है ।

 

राहेंं  बहुत होती है जाने को

पर घर भी तो अपना ही होता है

मंज़िल भी मिल जाती है कहीं चलके

पर साथ भी तो किसी का खोता  है ।

 

साये भी होते है अपने भी होते है

दूर कहीं कोई अपने लिऐ भी रोते  है

हँसना तो फिर भी पड़ता है

सबसे बिछड़ के कहीं चलना पड़ता है । 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Saransh Joshi