STORYMIRROR

Akshat Raj

Others

3  

Akshat Raj

Others

हिंदी का महत्व

हिंदी का महत्व

1 min
325

देश के जन का उद्गार है हिंदी,


हर इक के दिलों को जोड़ने का तार है हिंदी।


गम्भीर सागर को पार करने की पतवार है हिंदी,


राष्ट्रभाषा बनने की सचमुच हकदार है हिंदी।


किसानों की लगती मधुर चौपाल है हिंदी,


जवानों के सीने में लगी हुई ढाल है हिंदी।


फिल्मों में चाहे जितनी भाषाओं के सुन ले गीत,


फिल्मी गीतों की आन – बान व शान है हिंदी ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन