STORYMIRROR

Suman Singh

Others

4  

Suman Singh

Others

" हिन्दी दिवस "

" हिन्दी दिवस "

1 min
343

प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को हम हिन्दी दिवस मनाते, 

शान हमारी है हिन्दी, इसे हृदय से अपनाते। 

हिन्दी हमारे रग-रग,आत्मा में बसती है,

हिन्दी हमारे मनोभावों की सुन्दर अभिव्यक्ति है।। 


हिन्दी हमारी मातृभाषा, संस्कृति का गान है, 

हिन्दी हमारे अस्तित्व की अनमोल पहचान है। 

सरल,सहज और मधुर, है सबकी अभिलाषा,

एक डोर में बाँधे सबको हिन्दी वो अद्भुत भाषा।।


तार हृदय जन-मन के जोड़े ये हिन्दी भाषा, 

गांधी जी ने कहा इसे है जनमानस की भाषा। 

14 सितम्बर सन् 1949 को हुई घोषित ये राजभाषा,

लिपि देवनागरी इसकी, यह भारत की जनभाषा।। 


मन-मस्तिष्क गढ़ते कितने भाव- विचार हिन्दी में, 

फलते-फूलते और निखरते हैं सब हिन्दी में। 

हिन्द देश है हमारा नाज हमें है हिन्दी पर, 

बलिहारी जाये " सुमन " प्यारी भाषा हिन्दी पर।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन