STORYMIRROR

Varsha Agarwal

Others

4.9  

Varsha Agarwal

Others

“ गुहार “

“ गुहार “

1 min
780


मैया मुझको अंग लगा ले

मेरा जीवन संग लगा ले


मत आरी चलवा तू मुझपे

मेरी नैया पार लगा ले


किलकारी से भर दूँ आँगन

ग़लबहियों का हार बना ले


ठुमक ठुमक बन जाऊँ रौनक

आँचल में संसार बसा ले


पानी पी-पी जी जाऊँगी

मुझको खरपतवार बना ले


बनूँ सहेली जग में तेरी

कह मुझसे सब राज छिपा ले


पीर में तुझको धीर धराऊँ

खुशियों का अम्बार बना ले


सी दूँ जख्म मैं सारे तेरे

मुझको जीवन का तार बना ले


शब्द बनाया इस दुनिया ने

तू जीवन का अर्थ बना ले

मैया मुझको ...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन