ग़ज़ल - दुनिया बनी रही
ग़ज़ल - दुनिया बनी रही
1 min
164
जब तक मिरे हिसाब में उसकी कमी रही
तब तक मिरे ख़्याल में दुनिया बनी रही
मिलना तो उससे यार था रुसवाई का सबब
अहसास बन के दिल में यूँ बरसों जमी रही
मेले में हाथ छोड़ के जाना ही है चलन
आंखों में उसकी याद की बेशक नमी रही
हासिल नहीं है कुछ भी तो बेवजह क्यूँ चले
ये सोचकर ही दिल कि ये धड़कन थमी रही
उठकर गया है कौन भला किसको क्या ख़बर
दुनिया तो महफ़िलों में ही अपनी लगी रही
आई 'समीर' नींद न आंखों में रात फिर
कमबख़्त जाने कौन सी हसरत जगी रही
