STORYMIRROR

NISHANT KUMAR

Others

4  

NISHANT KUMAR

Others

एक पागल व्यक्ति की जिंदगी

एक पागल व्यक्ति की जिंदगी

1 min
333

देखो वो कैसे भटक रहा है

उसका कोई सहारा नहीं है

वो बेचारा अकेला है

उसका कोई सम्मान नहीं है

लोग उसे पागल कहते है

क्योंकि वो दिमागी मरीज है

हर कोई उसे मारता रहता है

क्योंकि वो बेचारा अपाहिज है

उसका जीवन व्यर्थ बीत रहा

उसको कोई संभालो जरा

वो एक बेसहारा व्यक्ति है

उसकी कोई सहायता करो जरा

हमें तो बहुत कुछ मिलता है

माता पिता का सुनहरा तोहफा

उनको क्या मिलता है 

जिंदगी का वो गहरा धोखा

हर किसी की जिंदगी भी

एक सामान नहीं होती है

उन बेचारों को देखो जिनके

नसीब में खुशी नहीं होती है

हर कोई अच्छा दिखना चाहता है

क्या उन बेचारों का सम्मान नहीं

हर कोई सुनहरे सपने देखता है

क्या उन बेचारों को कोई अधिकार नहीं

हम तो खूब भाग्यशाली होते है

जिनके पास सब कुछ होता है

वे तो बेचारे बेसहारा होते है 

जिनके पास दुख दर्द होता है



Rate this content
Log in