एक बेटी की कहानी
एक बेटी की कहानी
1 min
254
हाथों में मेहंदी लगा कर
जब मां ने चुनरी उढ़ाई होगी
बड़ा कठिन होता है वो पल
उस बेटी के लिए जब मां से
लेनी पड़े जब विदाई होगी ,
थामा है जिसने उसका हाथ
उसका मन भी तो रोता होगा
जब बहन से बिछड़ती उसका भाई रोता होगा ,
खेली, बड़ी हुई जिन के साथ
आज छोड़ उनको जाना है
किसी नए से घर को उसको
अपना नया घर बनाना है ,
पति का साथ अगर हो
तो वो बेटी उसको मन में बसायेगी
अपने नए साथी के साथ अपनी दुनिया बसायेगी
वो भी उसका हाथ थाम कर
यह भरोसा दिलाता है
रखेगा उसको प्रेम और इज्ज़त से
यह वो उसको बताता है ,
साल गुजरते जाते हैं
सब अपना सा लगता है
कभी जो अनजाना था
आज सिर्फ अपना लगता है ,
मां भाई अब खुश होते हैं
भूल कर दिन विदाई के
जब बेटी उनसे कहती है
मैं अब खुश हो कर
अपनी दुनिया में अपने पति के साथ
अब रहती हूँ .
