STORYMIRROR

Kaustubh Vats

Others

3  

Kaustubh Vats

Others

दर्द

दर्द

1 min
453

मैं दर्द हूं

मैं तो सबका अपना हूं

पर कोई मेरा अपना नहीं


मैं दर्द हूं

ज़िन्दगी मेरी दोस्त तो है

पर मेरा साथ देख कर कोई

उसको भी अपनाता नहीं


मैं दर्द हूं

मैं अच्छा दोस्त हो सकता हूं

पर मुझसे दोस्ती का हाथ आगे

कोई बढ़ता ही नहीं


मैं दर्द हूं

मैं सब को दुख में तराशता हूं

पर कोई मुझे अपने पास रखने

की आशा करता ही नहीं


मैं दर्द हूं

और मुझे भी दर्द होता है

सबको मैं अपना मानता हूं

पर कोई मुझे अपना मानता ही नहीं


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन