STORYMIRROR

Govind Singh

Others

4  

Govind Singh

Others

भारत की बात सुनाता हूं

भारत की बात सुनाता हूं

1 min
528

भारत से ही भारत को वापिस, भेज देने की तैयारी है..

वो नीच सोच पाकिस्तानी, हमारे कश्मीर पर भारी है..

खून लिए आँखों में, मैं वो लात सहन कर जाता हूँ..

भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ..


भारत की रक्षा करने को, मैं वीर-जवान बन जाता हूँ..

फिर भारत विरोधी नारों को, मैं कैसे सह पाता हूँ..

इन गद्दारों का क्यों नहीं, मैं काम-तमाम कर पाता हूं..

भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ..


उन गद्दारों की गद्दारी, मैं सहन नहीं कर पाता हूं..

और अपमान तिरंगे का, मैं सहन नहीं कर पाता हूं..

ना चाहते हुए भी घाटी में, मैं बन के लहू बह जाता हूं..

भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं..


खून लिए आँखों में, मैं वो लात सहन कर जाता हूँ.. 

भारत का रहने वाला हूँ भारत की बात सुनाता हूँ.. 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन