STORYMIRROR

ranjit singh

Children Stories

2  

ranjit singh

Children Stories

भारत के कोने-कोने से

भारत के कोने-कोने से

1 min
161

भारत के कोने-कोने से हम सब बच्चे आए हैं।

नई उमंगों- आशाओं का हम संदेशा लाए हैं।

हम गिरि की ऊँचाई लाए,

हम सागर की गहराई,

हम पूरब से आए, लाए।

प्रातः किरण की अरुणाई।

भारत के कोने-कोने से हम सब बच्चे आए हैं।

नई उमंगों-आशाओं का हम संदेशा लाए हैं।


हम पश्चिम से आए, लाए

आग-राग राजस्थानी

हम लाए हैं गंग-जमुन के संगम का निर्मल पानी।

भारत के कोने-कोने से हम सब बच्चे आए हैं।

नई उमंगों- आशाओं का हम संदेशा लाए हैं ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन