बदल रहा है इंडिया
बदल रहा है इंडिया
1 min
26.5K
बदल रहा है इंडिया
नई-नई तकनीकीयों के बीच
अपनेआप में निखर रहा है इंडिया।
मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक
अपनी उड़ान भरकर
चमक रहा है इंडिया।
विमुद्रीकरण को लाकर
भ्रष्टमुक्त देश की ओर
बढ़ रहा है इंडिया।
ज़माखोरो पर नकेल कस कर
विश्व मे अपनी धाक
जमा रहा है इंडिया।
स्वदेशी वस्तुओं को लाकर
हर तरफ अपना वर्चस्व
बढ़ा रहा है इंडिया।
स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाकर
चमक रहा है इंडिया
बदल रहा है इंडिया।
