STORYMIRROR

Archana Singh

Others

4  

Archana Singh

Others

ऐसी होती है माँ

ऐसी होती है माँ

1 min
28.6K


जीवन में वरदान
खुशियों की खदान
खुला आसमान
आन बान और शान
होती हैं माँ...

स्वयं की पहचान
दिलों का अरमान
एक लंबी दास्तान
होती हैं माँ...

आत्मीयता की मकान
स्वार्थ से अनजान
अपनों की ज़ुबान
सीधी, सहज और आसान
होती हैं माँ...

कर्तव्य की पैमान
घर की पहचान
रिश्तों की कद्रदान
परिवार की जान
होती हैं माँ...

संघर्षों की अहजान
चुनौतियों की तर्जुमान
जाने कितने एहसान
दमकता स्वाभिमान
होती हैं माँ...

सुबह की आज़ान
ख्वाबों की इम्कान
मुस्कुराने का फ़रमान
एक दुनिया जहान
होती हैं माँ...

 


ଏହି ବିଷୟବସ୍ତୁକୁ ମୂଲ୍ୟାଙ୍କନ କରନ୍ତୁ
ଲଗ୍ ଇନ୍