अहसास
अहसास
1 min
375
बहुत सरल है
कदमों का साथ होते हुए भी
बैसाखियों के सहारे चलना।
कदमों की ताकत का अहसास
महसूस कर,
बैसाखियों के सहारे
चलें भी जाएं मंजिल तक
लेकिन बैसाखियां
कहाँ वरण कर पाती है
अपने पैरों पर
खड़े होने का अहसास।
