स्टोरीमिरर और साहित्यिक मित्र मंडल जबलपुर द्वारा आयोजित कहानी और कविता लेखन प्रतियोगिता
"वसंत ऋतु का आगमन"
जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने, बसंत के आगमन पर किसान नई फसलें के पकने का इंतजार करने लगते हैं। सरसों के पीले-पीले फूल खिल-खिला कर ख़ुशी व्यक्त करते हैं। सिट्टे भी ऐसे लगते हैं जैसे सिर उठाकर ऋतुराज का स्वागत कर रहे हों। सरोवरों में कमल के फूल खिल कर इस तरह पानी को छिपा लेते हैं जैसे मनुष्यों को संकेत देते हैं की अपने सारे दुखों को समेट कर खुल के जिंदगी का आनंद लें। आसमान में पक्षी किलकारियां मारकर बसंत का स्वागत करते हैं और इसी पर लिखनी हैं अपनी कहानी और कविता, कहानी के अन्दर आपकी लंबी कहानी भी हो सकती है और लघुकथा भी, संस्मरण भी हो सकता है और जीवनी भी। ठीक इसी प्रकार कविता के अन्दर गीत, ग़ज़ल भी प्रेषित कर सकते हैं।
नियम
१: प्रतियोगिता में १ फरवरी से लेकर १० फरवरी तक आप भाग ले सकते हैं।
२: किसी भी प्रकार की शब्द सीमा नहीं है और कितनी भी रचनाएं प्रेषित कर सकते हैं।
३: कहानी या कविता केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए।
४: स्टोरीमिरर पर पहले से प्रकाशित अपनी रचनाओं को फिर से नहीं प्रेषित कर सकते हैं।
५: आपकी रचना आपकी स्वयं की लिखी होनी चाहिए अन्यथा रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
६: विजेताओं का चयन रचनाओं की गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा और निर्णायकों का ही फैसला सर्वमान्य होगा।
पुरस्कार
१: २० विजेताओं को स्टोरीमिरर और साहित्यिक मित्र मंडल जबलपुर के द्वारा हस्ताक्षरित डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
२: पांच से अधिक रचना प्रेषित करने पर प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।
३: लगातार १० दिनों तक कहानी या कविता प्रेषित करने पर स्टोरीमिरर की तरफ़ से 250 रुपए का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा।