फूल
फूल
1 min
7.1K
फूल कहो पुष्प कहो
गुल या सुमन कहो
शब्द हो कोई पर सुगंध होनी चाहिये |1|
मोगरा, गुलाब, जूही
केवड़ा, चंपा, चमेली
गेंदा, टेसू का अपना
ढंग होना चाहिऐ |2|
बाग में बहार आये
कलि सब मुस्काये
बागवान एक अच्छा
संग होना चाहिऐ |3|
अँगना महक जाये
मनवा चहक जाये
बसंत में प्रीत का भी
रंग होना चाहिये |4|