STORYMIRROR

Rekha Tamrakar

Others

3  

Rekha Tamrakar

Others

मां रेवा

मां रेवा

1 min
27.5K


शिव शंकर की प्यारी बेटी रेवा तट चल के आए हैं
जनम-जनम के हमने अपने पापों से मुक्ति पाए हैं

मैया के दोनों तट देखो अनुपम शोभा पाए हैं
घाट-घाट में सजे मंदिर जिनमें देवी-देव रमाय हैं
शिव शंकर की प्यारी बेटी रेवा तट चलकर आए हैं

बड़े-बड़ों का मान घटा यहां जिसने अकड़ दिखाई है
उन लोगों का मान बढ़ा जो शीश यहां झुकाए हैं
शिव शंकर की प्यारी बेटी रेवा तट चलकर आए हैं

साधु-सन्यासी तपस्या कर जीवन आलोकिक पाय हैं
त्रिलोकी की रक्षा करने मैया के द्वारे आए हैं
शिव शंकर की प्यारी बेटी रेवा तट चल कर आए हैं


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Rekha Tamrakar