STORYMIRROR

Suvercha Chaturvedi

Others

4  

Suvercha Chaturvedi

Others

तारों से यारी

तारों से यारी

1 min
386

 

तारों की बादल से दोस्ती हो गई

बात पुरानी हो गई

काले बादल, झिलमिल तारे

रात सुहानी हो गई

बात पुरानी हो गई

चाॅंदनी के रथ पर 

जुगनूओं ने डाला डेरा

हवा के परों पर चॉंद का झूला

जाग कर रात ऑंखों में ही निकाली

बात पुरानी हो गई

नदी किनारे सुनते हैं 

उतरता परियों का उड़नखटोला

खानाबदोश सी जिंदगी हो गई

बात पुरानी हो गई

जबसे चाॅंद से कहासुनी हो गई।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन