STORYMIRROR

Yogita Dhruv

Others

4  

Yogita Dhruv

Others

शीर्षक काश - तुम भी मुझसे प्रेम करते

शीर्षक काश - तुम भी मुझसे प्रेम करते

7 mins
8


आज फिर से दिल ना जाने किस बात पर उदास है। क्योंकि जिन बातों पर मन उदास है वो तो हर दिन का काम है। हर बार अपने आप से ये वादा करना के अब किसी बात को मन से नहीं लगाऊंगी, फिर अपनी ही बात से मुकर जाना और फिर कोई नहीं उम्मीद रखना फिर उसका टूटना अब आम बात बन गई थी। 
राधा के मन की वो बातें जो वाे अपने पति से करना चाहती थी, अपनी सहेली नीरू से करती। क्योंकि पति के पास न तो समय था और ना वो उसकी बातें सुनना चाहता था। इस बात से मन इतना कुंठित हो गया कि उसने अपनी वास्तविक दुनिया से निकल कर अपनी काल्पनिक दुनिया बना ली। जिसमें उसने एक ऐसे शख्स की कल्पना की जो ना उसके देश था और ना उसके धर्म का। उसको उसने किसी सोशल मीडिया पर देखा था। बहुत जानी पहचानी शख्सियत थी। लेकिन पहली बार देखते ही लगा जैसे यही वो शख्स है जिसकी उसको तलाश था।
अब जब भी समय लगता यह कही जी नही लगता तो वह उसी काल्पनिक दुनिया में अपने पसंदीदा लड़के के पास पहुँच जाती। अपने मन की सब बातें करतीं और अपने जीवन को आगे चलाने की हिम्मत वहाँ से लेकर लौटती।
कभी कभी अपनी सहेली नीरू को इन सब बातों से अवगत करवाती।
आज करवा चौथ का व्रत रखा है राधा ने। बहुत खुश भी है। सारा दिन सजी सवरी अपने पति का इंतजार करती रही हालांकि उसे पता है कि पति उसको पानी पिला कर उसका व्रत नहीं तोड़ेगा, क्योंकि पिछले 15 सालों से उसने ऐसा कभी नहीं किया। इस बात के लिये उसने अपने मन को समझा भी लिया है। लेकिन बस इस उम्मीद को कभी भी नहीं छोड़ पाती कि उसका पति एक बार उसे प्यार से देख ले। 
शाम को जब पति से पूछा के घर कब आ रहे हो तो उसने बड़े ही तल्ख़ अंदाज में कहा आज नहीं आऊंगा।
ऐसा सुनते ही लगा जैसे दिल पर किसी ने तेज धारदार हथियार चला दिया हो और दिल से इतना खून बह निकला कि लगा आंखों से आंसू नहीं दिल की एक एक धमनी बह निकलेगी।
फिर भी अपने को शांत कर मिठाई लाने को कहा। फिर वही रुखा सा जवाब मिला के देर हो जाएगी।
करीब ग्यारह बजे घर पहुंचा और सो चुकी राधा को उठा कर मिठाई देने लगा। परन्तु अब मन की सब भावनाएं ना जाने कहाँ चली गई थी।
सुबह उठ कर उसने कुछ न कहा तो पति का अहंकार हिल गया। के इतना सड़ा मुंह बना रखा है, मेरा जीवन नरक कर रखा है। तेरे जैसी औरत ने। थोड़ी बहुत बहस के बाद राधा चुप हो गई।
क्योंकि अब उसे कहा जा चुका था के ये सब ढोंग है आगे से ये व्रत मत रखना। तब अचानक से राधा के मन ने घृणा से भर कर यह निश्चय किया कि वो तो ये व्रत जरूर करेगी लेकिन इस बार अपने पसंदीदा लड़के के लिये।
राधा ने नीरू से बात की तो आज हंसते हुए कहा के अपने हीरो की लंबी उम्र के लिये वो कितनी दुवाएं मांगती है क्योंकि वही तो है जिसकी वजह से आज राधा जिंदा है। नीरू भी हमेशा उसको हंसाने की कोशिश करती है और कभी नहीं कहती कि वो उस लड़के के बारे में सोच कर कुछ गलत कर रही है। 

राधा को वो लड़का पसंद है ये बात उसने अपने दिल के करीब हर शख्स को बता रखी है। जैसे अपनी बहन को, नीरू को, अपनी भांजी को। और ये बात तो उसने अपने पति को भी बता रखी है कि वो उन लड़के को पसंद करती है। पति उसकी इन बातों की गंभीरता से इसलिए नहीं लेता क्योंकि वो लड़का एक बहुत बड़ी शख्सियत है। और राधा की पहुंच से कोसों दूर है।


ऐसा नहीं है कि राधा कोई साधारण ग्रहणी है। और अनपढ़ है। वो पढ़ी लिखी समझदार लड़की है जिसे रिश्तों की मर्यादा और उनका सम्मान करना बखूबी आता है। पढ़ने में अच्छी है। एक अच्छी अध्यापिका है जिसे उसके स्कूल ने उसके अच्छे शिक्षण के लिए सम्मानित भी किया है। उसके पढ़ाए हुए बच्चे उसे बड़े सम्मान से याद करते है। जब भी उन्हें कोई सफलता मिलती है वो सबसे पहले राधा को फोन करके बताते हैं। 
राधा ने कई सरकारी नौकरी के पेपर भी पास किए पर अंतिम चरण में जगह न बना सकी।
अब फैशन डिजाइन का कोर्स भी कर रही है। अपनी जिंदगी को समेटने का हर संभव प्रयास कर रही है। फिर भी मन की व्यथा कम नहीं हो रही।
निराशा के इन पलों में आशा की किरण दिखी जब राधा फैशन डिजाइन का कोर्स करना लगी ओर एक शाम को सब कामों से मुक्त होकर उसने नीरू के पास फोन किया। ऐसा नहीं है कि ये कोर्स करते वक्त राधा को कोई परेशानी नहीं आई। घर की जिम्मेदारी, बच्चे की पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी, सास के रूखे व्यवहार के बावजूद खुद को संयमित रखने की जिम्मेदारी ये सब बातें उसे अंदर ही अंदर तोड़े जा रही थी। 
उस शाम जब राधा ने नीरू से बात शुरू की तो नीरु ने भी अपनी बातों से माहौल को थोड़ा शांत करने की कोशिश की। फिर तो राधा ने जो दिल खोल कर नीरू से बात की वो अगर कोई अंजान व्यक्ति सुन ले तो वो भी हंसे बिना ना रह पाए। जब राधा ने नीरू से कहा कि वो अपना बूटिक खोलना चाहती है वो भी उस लड़के के देश में जहाँ वो रहता है और मज़ाक मजाक में नीरू के अपनी मॉडल बनाने के लिए कहा। 
नीरू बता तू बनेगी मेरी मॉडल। तुझे वो ड्रेसेज भी पहनाऊंगी जो हम अभी तक दूसरों को पहने हुए देखते आए हैं। 
क्यों नहीं मैं तो खुशी खुशी बनूँगी। बस तू इसी तरह खुश रहा कर। 
ए तुझे एक बात बताऊं जब मैं उससे मिलूंगी तो उसे जोर से अपनी बाहों में भर लूंगी। 
हंसते हुए राधा ने कहा। और नीरू ने भी हंसते हुए उसके विचारों का समर्थन किया। फिर हंसते हुए नीरू को अलविदा कहा। इस शाम राधा खूब हसी अपनी काल्पनिक जिंदगी के काल्पनिक लड़के के बारे में सोचकर। इतना के अगले दो दिन बहुत खुशी से निकले।
राधा नौकरी करना चाहती है लेकिन वो भी उसका पति उसे अपनी मर्जी की नहीं करने देता। हर बात को पूछना, हर बात के लिए इजाज़त मांगना, अब राधा का संयम जवाब दे चुका था और इसी कारण वह चिड़चिड़ी भी हो गई थी। उसे लगने लगा था जैसे सांस भी लेना है तो मुझे इनकी अनुमति लेनी होगी। सास का हर बात पर कहना के तुझ से कुछ ना हो पाएगा उसे अंदर तक तोड़ रहा था। कितनी ही कोशिशें की सब को खुश करने की पर कोई ना हुआ। 
अब बस बहुत हुआ मैं ही क्यूं? हर बार मैं ही समझौता क्यूं करूं सिर्फ इसलिए की मैं एक लड़की हूं। और शादी के बाद ससुराल ही मेरा घर है।
ये बात बड़े दुर्भाग्य की है जब ससुराल पक्ष ये सुनिश्चित कर लेता है के अब इसका कुछ नहीं हो सकता, ये कहीं नहीं जा सकती तो फिर उनका एक अलग ही रूप हो जाता है। चाहे वो पाती हो या सास। 
अब राधा को पसंद है वो लड़का जिसे वो अपनी पूरी जिंदगी में शायद कभी नहीं मिलेगी। पर वो खुश है जब वो हंसता है तो राधा उसके साथ हंसती है। जब कभी उसे दुखी देख लेती है या उसके बारे में कुछ बुरा सुन लेती है तो परेशान हो जाती है। 
समझ से परे की बात है कि ये सब क्या और क्यूं हो रहा है राधा के साथ। पर जो भी हो रहा है उससे राधा खुश है।
जिंदगी अब उस मोड़ पर आ गई है जहां पति से कोई मोह नहीं रहा बस इंतजार है उस दिन का जब इस दुनिया को छोड़ के जाऊं और अपने पसंदीदा लड़के से मिल कर उसे बहुत प्यार करूं और उससे बहुत सारा प्यार लूंगी। अधिकार से क्योंक बहुत इंतजार किया है उससे मिलने के लिए। मौत तक का लंबा सफ़र तय किया है। उसका प्यार पाने के लिए।
संघर्ष तो राधा की नस नस में बसा है। आज वह थोड़ी उदास है। कल फिर उठेगी एक नए सपने के साथ। हालांकि उस लड़के से प्यार करना कभी भी नहीं छोड़ेगी। पर मैं राधा की तरफ़ से एक सवाल आप सभी पाठकों से पूछना चाहती हूं प्यार, समर्पण, की अग्नि परीक्षा कब खत्म होगी। ये समाज कब तक औरतों को पागल बनाता रहेगा। चालक जमाने ने समय के साथ स्त्री के शोषण के तरीके बदल लिए पर शोषण करना नहीं छोड़ा। और राधा भी इसी कड़ी का एक मामूली अंश है।
राधा ही हमेशा क्यों कहे के काश तुम भी मुझ से प्रेम करते कभी तो ये सब पति के मन में भी आनी चाहिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन