मैं- जिंदा या मुर्दा ?
मैं- जिंदा या मुर्दा ?
मैं- जिंदा या मुर्दा ?
समझ नहीं आ रहा अपनी कहानी की शुरुआत कहाँ से करूँ। कभी लगता है जैसे जो भी मेरे साथ हो रहा है या जो भी मैं महसूस करती हूं, वह लगभग हर शादीशुदा औरत महसूस कर रही है । कभी लगता है, इस दुनियाँ में सिर्फ मैं हूँ जो इस मानसिक स्थिति से जूझ रही हूं । डर लगता है कि क्यूँ कोई मेरी कहानी पढ़ेगा और उसके प्रति अपनी सहानुभूति दिखाएगा। फिर लगता है शायद कोई होगा जो मेरी तरह प्यार और सम्मान के लिए तरस होगा । वह तो शायद मेरी स्थिति बिना कुछ पढ़े ही समझ लेगा।
मैं कौन हूँ? मैं - सुधा । शिक्षित माता-पिता के घर जन्मी एक बहुत ही चुलबुली, हँसमुख लड़की । माँ-बाप ने बड़े लाड़-प्यार और नाजो से पाला। पढ़ने - लिखने में अच्छी ।
जिंदगी के कुछ हिस्सों को छोड़कर या यूं कहूं कि यदि उस समय को जिंदगी से हटा दूं , तो मां-बाप , भाई -बहन सब ने प्यार की बारिश की । बड़ी बहन ने मां का प्यार दिया । भाई ने फूलों की तरह सुरक्षित रखा । मुझे आज भी वह किस्सा याद है जब मैं अपनी परीक्षा देने परीक्षा भवन गई तो मुझे एक बॉडीगार्ड की तरह मुझे अपनी सीट पर छोड़ने आया । उसे वक्त अपने आप पर में जो खुशी और गर्व महसूस हुआ , वह शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
इतनी लाड प्यार में पता ही नहीं चला कि कब बचपन ने अलविदा कह दिया, और जवानी ने दस्तक दी। घर में मिले लाड प्यार का ही नतीजा था शायद जो स्वभाव में सबसे ज्यादा ज्ञान पाने की छह और ज़िद थी । लेकिन भूल गई या शायद जिंदगी ने अभी वह अनुभव नहीं दिए जो यह बताते कि भगवान जीवन में हमेशा खुशी और प्यार सदा के लिए रख दें तो इंसान उसकी अहमियत ही भूल जाएगा।
और फिर इसी हकीकत को सिद्ध करने के लिए भगवान ने आगे के जीवन को संघर्षों के खून से लाल करने की तैयारी बड़े अच्छे से की।
और मेरी किस्मत को जोड़ा एक ऐसे इंसान से जिसके पास मुझे देने के लिए प्यार और सम्मान थे ही नहीं । वह यह सब पहले ही किसी और को दे चुका था क्योंकि वह पहले किसी और को पसंद करता था जब मुझे इस बात का पता चला और उसके संबंध के बारे में पता चला तो उसने स्वयं ही स्वीकार किया कि वह कैसे उसके साथ हाथ पकड़ कर चलता था कैसे फोन पर हर बात उसके साथ साझा करता था और कैसे उसके साथ उसके कॉलेज में उसके कॉलेज समारोह में भी शामिल हुआ था । जिस लड़की को पति पसंद करता था उसकी शादी उसके साथ ना हो पाने का कारण लड़के के पारिवारिक कारण थे। और इस लड़की की इच्छा को पूरा करने के लिए उसने मेरा जीवन साथी बनना स्वीकार किया।
जिस परिवार में शादी हुई वहां समझने वाला कोई था ही नहीं कल्पना कीजिए शादी के जोड़े को पहने एक दुल्हन दरवाजे पर खड़ी है और उसको बड़े प्यार से उतारने की जगह अगर सब परिवार और रिश्तेदारों के मुंह बनाएं और एक दूसरे के कान में बातें करते हुए देखे तो क्या बीतेगी उसे लड़की पर ।
घर में स्वागत हुआ तानों के साथ बहुत सुंदर नहीं है लंबी नहीं है छोटी है नौकरी वाली नहीं है। समझ नहीं आया की शादी से पहले यह सब बातें उनको याद क्यों नहीं आई। बहुत कोशिश की की परिवार के हर एक सदस्य को खुश रख पाऊं लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी, फिर वही होने लगा जो हर परिवार की कहानी है। रोज-रोज की लड़ाई झगड़े। घर के सदस्यों के स्थान से परेशान होकर पति से झगड़ा करना आम बात हो गई। हर बार मैं यह सोचती कि यह आज के बाद अपने पति से झगड़ा नहीं करूंगी लेकिन हर बार परिस्थितियों के सामने घुटने टेक कर झगड़ा कर ही देती ।
लेकिन मजाल है जो पति ने कभी यह सोचने की सहमत उठे हो कि यह सिर्फ मेरे साथ ऐसा व्यवहार क्यों करती है। उसको लगता था कि वह हमेशा ठीक है जो करता है, जो सोचता है, जो चाहता है, वही सब ठीक है, बाकी सब व्यर्थ है। एक वही है जिसे भगवान ने न्याय का ठेका देकर इस धरती पर भेजा है । और पत्नी ? उसके लिए इस शब्द के कोई मायने नहीं है। पत्नी तो बस मुफ्त में मिला हुआ एक नौकर है । जिसे वह अपनी मां और अपने परिवार की सेवा के लिए लाया है। हर वक्त, हर बात पर अपने परिवार को प्राथमिकता देकर, मुझे जलील करके किनारे कर दिया। शुरू शुरू में ज्यादा तकलीफ होती थी। अपने हर सपने को अपनी आंखों के सामने मारते हुए देखकर। फिर अचानक से शायद भगवान को तरस आया होगा इसलिए उसने मुझे शादी के 3 साल बाद मां के सुख से सरोवर किया और मैं एक चांद से सुंदर बेटे को जन्म दिया।
मां बनने के पूरे किस में तसल्ली सिर्फ मां बनने की थी। बाकी तो 9 महीने जो दिल पर बीती उसे शब्दों में बयां करना ही बहुत मुश्किल है। जिंदगी ने इतने कड़वे अनुभव दिए हैं कि लिखने लघु तो हर एक दिन एक कहानी हो सकता है। जिंदगी ने इतने ढक दिए कि वह हंसमुख चुलबुली लड़की कहीं खो गई या शायद मर ही गई। बहुत याद आता है उसका वह बेबाक बोलना, खुलकर हंसना।
शादी के 14 बरस हो गए हैं। अब पीछे मुड़कर देखती हूं, तो अपने आप को एकदम अकेला और बेबस पाती हूं। अब जिंदगी से काफी कुछ सीख रही हूं, और काफी कुछ सीख भी चुकी हूं। उम्मीद है आगे काफी कुछ सीख भी जाऊंगी जैसे ज्यादा चुप रहना, अपनी सहन करने की सीमा को थोड़ा और ज्यादा कैसे बढ़ाया जाए। मैं भी तो एक इंसान हूं। फिर सबसे ज्यादा उम्मीदें मुझसे ही क्यों की जाती हैं, कि मैं चुटकी बजाते हैं सब सीख जाऊं। फिर भी मैं इस कोशिश में हूं कि वह चुटकी बजाए और मैं उससे पहले ही उनके मन की बात समझ कर , सुधर जाऊं।
जिंदगी से मुझे कुछ नहीं चाहिए, बस एक सवाल का जवाब मिल जाए तो शायद जो मन में हर पल केक बेचैनी है वह कुछ काम हो जाए- बताएं जिंदगी में जिंदा हूं या जिंदा होने का भ्रम पाले हुए हूं ।
